NCERT Book Class 10th विज्ञान प्रश्नोत्तर
अध्याय 2 : अम्ल, क्षारक एवं लवण
लघु प्रश्नोत्तर (बोर्ड परीक्षा उपयोगी)
1. प्रश्न: अम्ल किसे कहते हैं?
उत्तर: अम्ल वे पदार्थ हैं जो जल में घुलकर H⁺ आयन देते हैं। उदाहरण: HCl, H₂SO₄
2. प्रश्न: अम्ल का pH मान कितना होता है?
उत्तर: अम्ल का pH मान 7 से कम होता है।
3. प्रश्न: प्रबल अम्ल क्या है? उदाहरण दें।
उत्तर: जो पूर्णतः आयनित हो जाते हैं, जैसे HCl, H₂SO₄
4. प्रश्न: दुर्बल अम्ल क्या है? उदाहरण दें।
उत्तर: जो आंशिक रूप से आयनित होते हैं, जैसे CH₃COOH (एसिटिक अम्ल)
5. प्रश्न: अम्ल नीले लिटमस को किस रंग में बदलते हैं?
उत्तर: अम्ल नीले लिटमस को लाल कर देते हैं।
6. प्रश्न: क्षारक किसे कहते हैं?
उत्तर: क्षारक वे पदार्थ हैं जो जल में घुलकर OH⁻ आयन देते हैं, जैसे NaOH, KOH
7. प्रश्न: क्षारक का pH मान कितना होता है?
उत्तर: क्षारक का pH मान 7 से अधिक होता है।
8. प्रश्न: प्रबल क्षारक क्या है? उदाहरण दें।
उत्तर: जो पूर्णतः आयनित होते हैं, जैसे NaOH, KOH
9. प्रश्न: दुर्बल क्षारक क्या है? उदाहरण दें।
उत्तर: जो आंशिक रूप से आयनित होते हैं, जैसे NH₄OH
10. प्रश्न: क्षारक लाल लिटमस को किस रंग में बदलते हैं?
उत्तर: क्षारक लाल लिटमस को नीला कर देते हैं।
11. प्रश्न: लवण किसे कहते हैं?
उत्तर: लवण अम्ल और क्षारक के उदासीनीकरण अभिक्रिया से बनते हैं, जैसे NaCl, CaCO₃
12. प्रश्न: सामान्य नमक का रासायनिक नाम और सूत्र लिखें।
उत्तर: सोडियम क्लोराइड (NaCl)।
13. प्रश्न: धावन सोडा का रासायनिक सूत्र क्या है?
उत्तर: Na₂CO₃.10H₂O (सोडियम कार्बोनेट डेकाहाइड्रेट)।
14. प्रश्न: बेकिंग सोडा का रासायनिक नाम और सूत्र लिखें।
उत्तर: सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट (NaHCO₃)
15. प्रश्न: प्लास्टर ऑफ पेरिस का सूत्र क्या है?
उत्तर: CaSO₄.½H₂O (कैल्शियम सल्फेट हेमीहाइड्रेट)।
16. प्रश्न: NaCl का उपयोग लिखें।
उत्तर: भोजन में स्वाद के लिए, मांस एवं मछली का परिरक्षण।
17. प्रश्न: बेकिंग सोडा (NaHCO₃) के दो उपयोग लिखें।
उत्तर:
– बेकिंग में उपयोग।
– अग्निशामक में प्रयुक्त।
18. प्रश्न: धावन सोडा (Na₂CO₃) का उपयोग लिखें।
उत्तर: कपड़े धोने, काँच एवं साबुन निर्माण में।
19. प्रश्न: प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग लिखें।
उत्तर: टूटी हड्डियों को सहारा देने, मूर्तियाँ बनाने में।
20. प्रश्न: ब्लीचिंग पाउडर (CaOCl₂) का उपयोग लिखें।
उत्तर: जल का कीटाणुशोधन, वस्त्रों को विरंजित करने में।
21. प्रश्न: उदासीनीकरण अभिक्रिया क्या है? उदाहरण दें।
उत्तर: अम्ल + क्षारक → लवण + जल,
जैसे HCl + NaOH → NaCl + H₂O
22. प्रश्न: अम्ल का धातु से अभिक्रिया का समीकरण लिखें।
उत्तर: Zn + H₂SO₄ → ZnSO₄ + H₂↑ (हाइड्रोजन गैस मुक्त होती है)।
23. प्रश्न: अम्ल का धातु कार्बोनेट से अभिक्रिया का उदाहरण दें।
उत्तर: CaCO₃ + 2HCl → CaCl₂ + H₂O + CO₂↑ (कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकलती है)।
24. प्रश्न: प्लास्टर ऑफ पेरिस जल के साथ कैसे क्रिया करता है?
उत्तर: CaSO₄.½H₂O + 1½H₂O → CaSO₄.2H₂O (जिप्सम बनता है)।
25. प्रश्न: क्लोर-क्षार प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: NaCl के विद्युत अपघटन से NaOH, Cl₂, H₂ बनते हैं।
26. प्रश्न: pH स्केल क्या है?
उत्तर: 0-14 तक का स्केल जो अम्लीय/क्षारीय सामर्थ्य बताता है।
27. प्रश्न: pH पेपर क्या है?
उत्तर: विशेष कागज जो pH मान के अनुसार रंग बदलता है।
28. प्रश्न: प्राकृतिक सूचक क्या है? उदाहरण दें।
उत्तर: प्राकृतिक पदार्थ जैसे हल्दी, लिटमस (काई से प्राप्त)।
29. प्रश्न: मिथाइल ऑरेंज का अम्ल में क्या रंग होता है?
उत्तर: लाल।
30. प्रश्न: फिनॉल्फथेलिन का क्षारक में क्या रंग होता है?
उत्तर: गुलाबी।
31. प्रश्न: अम्लीय वर्षा क्या है?
उत्तर: SO₂, NO₂ गैसों के कारण वर्षा का pH 5.6 से कम होना।
32. प्रश्न: एंटासिड क्या है?
उत्तर: पेट की अम्लता कम करने वाली दवा, जैसे Mg(OH)₂
33. प्रश्न: जिप्सम का सूत्र लिखें।
उत्तर: CaSO₄.2H₂O
34. प्रश्न: कॉस्टिक सोडा का सूत्र लिखें।
उत्तर: NaOH (सोडियम हाइड्रॉक्साइड)।
35. प्रश्न: जल का pH मान कितना होता है?
उत्तर: 7 (उदासीन)।
36. प्रश्न: अम्ल एवं क्षारक की अभिक्रिया को क्या कहते हैं?
उत्तर: उदासीनीकरण अभिक्रिया (Neutralization Reaction)।
37. प्रश्न: NaHCO₃ को गर्म करने पर क्या बनता है?
उत्तर: Na₂CO₃ + H₂O + CO₂
38. प्रश्न: कॉपर सल्फेट का जलीय विलयन किस रंग का होता है?
उत्तर: नीला।
39. प्रश्न: अमोनियम क्लोराइड का जलीय विलयन कैसा होता है?
उत्तर: अम्लीय (pH <7)।
40. प्रश्न: CaOCl₂ का रासायनिक नाम लिखें।
उत्तर: कैल्शियम ऑक्सीक्लोराइड (ब्लीचिंग पाउडर)।
41. प्रश्न: जल की कठोरता दूर करने वाला लवण कौन-सा है?
उत्तर: Na₂CO₃ (धावन सोडा)।
42. प्रश्न: अम्लराज क्या है?
उत्तर: अम्लराज (Aqua Regia) एक अत्यंत शक्तिशाली अम्लीय मिश्रण है जो सांद्र हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl) और सांद्र नाइट्रिक अम्ल (HNO₃) को 3:1 के अनुपात में मिलाकर बनाया जाता है।
43. प्रश्न: CuSO₄.5H₂O का रंग कैसा होता है?
उत्तर: नीला।
44. प्रश्न: Mg(OH)₂ का उपयोग कहाँ होता है?
उत्तर: एंटासिड (दूधिया मैग्नीशिया) में।
45. प्रश्न: अम्लीय ऑक्साइड क्या है? उदाहरण दें।
उत्तर: गैर-धातु ऑक्साइड जो अम्ल बनाते हैं, जैसे CO₂
46. प्रश्न: क्षारीय ऑक्साइड क्या है? उदाहरण दें।
उत्तर: धातु ऑक्साइड जो क्षार बनाते हैं, जैसे CaO।
47. प्रश्न: NaCl के विद्युत अपघटन से क्या प्राप्त होता है?
उत्तर: NaOH, Cl₂, H₂
48. प्रश्न: अम्ल वर्षा के दो हानिकारक प्रभाव लिखें।
उत्तर:
– मृदा की उर्वरता कम करना।
– इमारतों को क्षति पहुँचाना।
49. प्रश्न: जिप्सम को गर्म करने पर क्या प्राप्त होता है?
उत्तर: प्लास्टर ऑफ पेरिस (CaSO₄.½H₂O)।
50. प्रश्न: pH मान की गणना कैसे की जाती है?
उत्तर: pH = -log₁₀[H⁺], जहाँ [H⁺] हाइड्रोजन आयन सांद्रता है।
pH मान के 2 उपयोग
1. शरीर एवं स्वास्थ्य जाँच:
- मानव रक्त का सामान्य pH मान 7.35 से 7.45 के बीच होता है। इससे अधिक या कम होने पर स्वास्थ्य समस्याएँ (जैसे अम्लरक्तता या क्षाररक्तता) हो सकती हैं।
- मूत्र एवं लार का pH परीक्षण शरीर के अम्ल-क्षार संतुलन को जाँचने में मदद करता है।
2. कृषि एवं मृदा परीक्षण:
- मिट्टी का pH मान फसलों के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। अधिकांश पौधे 6.5 से 7.5 pH वाली मिट्टी में अच्छी पैदावार देते हैं।
- अम्लीय मिट्टी (pH <6) में चूना (CaO) डालकर उसे उपजाऊ बनाया जाता है।
51 प्रश्न: अम्ल और क्षारक में अंतर लिखें।
उत्तर:
अम्ल | क्षारक | |
1 | जल में घुलकर H⁺ (हाइड्रोजन आयन) देते हैं | जल में घुलकर OH⁻ (हाइड्रॉक्साइड आयन) देते हैं |
2 | pH मान 7 से कम होता है | pH मान 7 से अधिक होता है |
3 | स्वाद खट्टा होता है | स्वाद कड़वा होता है |
4 | नीले लिटमस को लाल कर देते हैं | लाल लिटमस को नीला कर देते हैं |
5 | धातुओं से अभिक्रिया कर H₂ गैस मुक्त करते हैं | धातुओं से सीधे अभिक्रिया नहीं करते |